बोकारो-चंदनकियारी से चुनाव लड़ेगी लोजपा
बोकारो | लोजपाजिला कोर कमेटी की बैठक सेक्टर चार जिला कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम कुमार वर्मा ने की। इस अवसर पर वर्मा ने कहा कि पार्टी बोकारो और चंदनकियारी विस सीट से चुनाव लड़ेगी। एक दो दिन मेेंं प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी सुप्रीमों रामविलास पासवान ने कहा है कि चुनाव गठबंधन के तहत लड़ा जाएगा। प्रदेश महासचिव संजय कुमार ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बबन गुप्ता और सांसद चिराग पासवान से बात हुई है, उन्होंने कहा है कि पार्टी राज्य में 15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बोकारो और चंदनकियारी में जिलाध्यक्ष वर्मा के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा।