पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चरणबद्ध एवं सुनियोजित तरीके से करें तैयारी

चरणबद्ध एवं सुनियोजित तरीके से करें तैयारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आंसर पेपर से करें मिलान

दोघंटे के आराम के बाद विद्यार्थियों को 3.30 बजे से 5.00 बजे तक मॉक एग्जाम में दिए गए सवालों के जवाब का सैम्पल पेपर में दिए गए उत्तरों से मिलान करना चाहिए।

मॉक एग्जाम भी लें

पढ़ाईके इस दूसरे चरण में परीक्षार्थियों को सुबह 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक खुद से मॉक एग्जाम लेना चाहिए। साढ़े तीन घंटे के एग्जाम के बाद उन्हें दोपहर 1.30 बजे से 3.30 बजे तक आराम करना चाहिए। इस दौरान उन्हें दोपहर का खाना खाकर शाम को होने वाली पढ़ाई के लिए खुद को तरोताजा कर लेना चाहिए।

ऐसे करें परीक्षा की तैयारी

परीक्षार्थियोंकी तैयारी को तीन से चार चरणों में बांट लेना चाहिए। उन्हें सुबह 6 से 9 बजे तक पढ़ाई करनी चाहिए। इसके बाद ब्रेकफास्ट कर उन्हें फिर से पढ़ाई पर बैठ जाना चाहिए।

सबसे पहले रुटीन बनाएं

अयप्पापब्लिक स्कूल के निदेशक एस एस महापात्रा ने कहा कि सबसे पहले तो परीक्षा देने वालों को एक रूटीन बनाना चाहिए एवं उसके अनुसार ही परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को सुबह 5 से 5.30 बजे तक उठ जाना चाहिए। इसके बाद हल्का एक्सरसाइज कर दूध या हार्लिक्स पीकर पढ़ाई के लिए बैठ जाना चाहिए।

बोकारो | सीबीएसईबोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा की तिथि की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। छात्र भी परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं। इसलिए दैनिक भास्कर ने जानने की कोशिश की कि परीक्षार्थी तनाव रहित होकर परीक्षा की तैयारी कैसे करें।

रात को फिर विषय का गहन अध्ययन करें

पढ़ाईके इस आखिरी चरण में बच्चों को शाम 6 से रात के 9 बजे तक बच्चों को छूटे हुए प्वाइंट्स पर खास ध्यान केंद्रित करना चाहिए। रात 9.00 से 9.30 के बीच उन्हें खाना खा लेना चाहिए। इसके बाद फिर रात 9.30 बजे से 10.30 बजे तक फॉर्मूला या फिर दूसरे कंसेप्ट्स पर ध्यान फोकस करना चाहिए। इसके बाद सो जाना चाहिए।

खबरें और भी हैं...