आईआरसीटीसी का ट्रेवल खाना डॉट कॉम से हुआ अनुबंध
बोकारो | इंडियनरेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने बिना पेंट्रीकार वाली ट्रेनों में और स्टेशनों पर खाने की सप्लाई करने के लिए ट्रेवल खाना डॉट कॉम से अनुबंध कर लिया है। अभी तक यह कंपनी अपनी वेबसाइट के माध्यम से यात्रियों के ऑनलाइन आर्डर के आधार पर खाना सप्लाई कर रही थी। रेल अधिकारियों ने इस पर आपत्ति जताई थी, उसके बाद यह अनुबंध किया गया। पहले चरण में ट्रेवल खाना डॉट कॉम द्वारा 17 स्टेशनों 70 ट्रेनों में खाने की सप्लाई आईआरसीटीसी से की जाएगी। अप्रैल से 45 स्टेशन और 300 से अधिक ट्रेनों में यह सुविधा होगी।