पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डिप्टी मेयर का मेयर के खिलाफ मोर्चा

डिप्टी मेयर का मेयर के खिलाफ मोर्चा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कहा, चास की जनता के साथ नाइंसाफी नहीं होने देंगे

सिटी रिपोर्टर | बोकारो

चासनगर निगम के डिप्टी मेयर अविनाश कुमार और वार्ड पार्षदों ने मेयर भोलू पासवान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। डिप्टी मेयर और वार्ड पार्षदों ने चास के एक होटल में संवाददाता सम्मेलन कर कहा है कि चास की जनता के साथ नाइंसाफी नहीं होने देंगे। डिप्टी मेयर अविनाश और वार्ड पार्षदों ने बताया कि चास में जलापूर्ति योजना को धरातल पर लाने के लिए पाइप लाइन विस्तारीकरण के प्रस्ताव को पिछली बोर्ड में सर्वसम्मति से पारित किया गया था। कहा गया था कि डीपीआर बनाने के लिए कंसलटेंट नियुक्त किया जाएगा, परंतु बोर्ड को दिग्भ्रमित कर महापौर और निगम के अधिकारियों ने कोई कंसलटेंट नियुक्त नहीं कर सीधे निविदा आमंत्रित कर दी। बड़ी योजना के लिए टेंडरिंग नहीं अपनाना गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि महापौर ने दो माह में 30 से 35 प्लम्बर रख दिए। इसके लिए विज्ञापन नहीं निकाला गया। पार्षदों को विश्वास में लिए बिना योजना का चयन कर लेना महापौर की मनमानी है। 50-60 सफाई मजदूरों को तीन माह पहले महापौर रख चुके हैं जो निगम क्षेत्र के बाहर के हैं। मौके पर वार्ड पार्षद नरेश, राजन, कौशल कुमार राय, जयप्रकाश तापड़िया, कल्याणी प्रसाद सिंह आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...