जिला योजना समिति के लिए चुने गए 13 सदस्य
चुने गए सदस्य और मिले मत
जिलापरिषद कार्यालय में बुधवार को जिला योजना समिति के लिए 13 सदस्य चुने गए। वहीं चास नगर निगम से एक सदस्य का चुनाव नहीं हो सका। चुनाव को लेकर जिला परिषद में सुबह 10 बजे से गहमागहमी थी। कुछ जिला परिषद सदस्य इस बात को लेकर नाराज थे कि चुनाव की सूचना चार दिन पहले नहीं दी गई। सूचना एक दिन पहले दी गई है इसलिए वे चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे। जिला परिषद अध्यक्ष सुषमा देवी ने कहा कि सूचना एक दिन पहले दी गई। मगर सदस्यों को मंगलवार को बुलाकर उप विकास आयुक्त के साथ बैठक करा दी गई थी। बैठक में सदस्य चुनाव पर राजी हो गए थे। चुनाव के दिन इस तरह की बात नहीं होनी चाहिए। इसके बाद चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। चुनाव की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से प्रारंभ हुई। शाम सवा चार बजे नतीजे की घोषणा निर्वाचन पदाधिकारी मोहन मिश्र ने की। कुल 30 सदस्यों ने मत डाले। एक-एक सदस्य को मतपत्र पर 13 सदस्यों के नाम पर मुहर लगानी थी। कुल 21 सदस्यों ने नामांकन किया था। सदस्य मंजू जैन जिले से बाहर रहने के कारण हिस्सा नहीं ले सकीं।
क्याहैं जिला योजना समिति के अधिकार | जिलायोजना समिति जिले की तमाम महत्वपूर्ण योजनाओं पुल-पुलिया, सड़क, पेयजल, चेकडैम निर्माण आदि पर फैसला लेती है। बोकारो जिले के लिए योजना समिति की अध्यक्ष समाज कल्याण मंत्री डा. लुइस मरांडी हैं।
अन्य सदस्यों को मिले मत
14: अमीना खातून -15
15: प्रकाश लाल सिंह -15
16: राजेश महतो -14
17: सृष्टिधर रजवार -13
18: नीतू सिंह -12
19: सुनीता टुडू -12
20:टिकैत महतो -11
21: निशा हेम्ब्रम -10
नव निर्वाचित जिला योजना समिति के सदस्य।
वैध नाम निर्देशन पत्रों की घोषणा- 12:40से 2 बजे तक
चुनाव प्रक्रिया एक नजर में
नामांकन-11:30से 12 बजे तक
नामांकनपत्रों की जांच- 12से 12: 30
नतीजोंकी घोषणा- शाम4 बजे तक
एक सदस्य के लिए नहीं हो सका चुनाव
जिलायोजना समिति के सदस्य के लिए नगर निगम से भी एक सदस्य का चुनाव होना था। इसके लिए निर्वाचन पदाधिकारी डीपीएलआर भीष्म कुमार समय पर पहुंचे। 18 वार्ड सदस्य भी पहुंचे। बैठक हुई। निर्वाचन पदाधिकारी के साथ डिप्टी मेयर अविनाश भी थे। बैठक में सदस्यों ने कहा कि जनसंख्या के अनुरूप निगम को जिला योजना समिति में भागीदारी नहीं मिली है। समिति में निगम क्षेत्र से दो सदस्य होने चाहिए। डिप्टी मेयर ने कहा कि उन्हें पहले बताया गया था कि समिति में दो सदस्यों की भागीदारी होगी। लेकिन चुनाव के दिन पता चला कि निगम से सिर्फ एक ही सदस्य चुना है। यह गलत है। इसके बाद वार्ड सदस्यों ने चुनाव नहीं कराया। तो निर्वाचन पदाधिकारी भीष्म कुमार ने भी उपायुक्त को एक प्रोसिडिंग भेजी जिसमें बताया गया कि सदस्य जिला योजना समिति में मेयर को छोड़कर अलग से दो की संख्या में भागीदारी चाहते हैं।
1 : फूलमति देवी -22
2: अनीता देवी -21
3: गुलाबी देवी -21
4: उस्मान अंसारी -20
5: भरत यादव -20
6: मीता देवी -20
7:संजय कुमार -19
8: गुल शरीफ -18
9: मीना कुमारी -18
10:हीरालाल मांझी -18
11: चिंता देवी -17
12: गीता देवी -16
13: शालिनी देवी -16