पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चेचका धाम के लिए सरकार ने दिए पैसे

चेचका धाम के लिए सरकार ने दिए पैसे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विभाग से 41 लाख 48 हजार 800 रुपए दिए गए

बोकारोविधानसभा क्षेत्र के कुम्हरी गांव के नजदीक दामोदर नदी के किनारे स्थित चेचका धाम की सूरत अब बदलेगी। यह जगह पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा। इसके लिए राज्य के पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग से 41 लाख 48 हजार 800 रुपए दिए हैं। विभागीय सचिव अविनाश कुमार ने उपायुक्त, बोकारो को निर्देश दिया है कि वित्तीय वर्ष 2015-16 के खत्म होने के पहले कार्य प्रारंभ करा दें। प्रथम चरण के कार्य के लिए आई राशि में चेचका धाम में टायलेट ब्लाक और कवर्ड स्टेज का निर्माण होना है। दूसरे चरण में रिसोर्ट और दुकानें बननी हैं। धर्मशाला का भी निर्माण होगा ताकि आने वाले श्रद्धालु यहां ठहर सकें। मंदिर से जोरिया बहती है, यहां छोटा-सा डैम बनाने की भी योजना है।

^राज्य के पर्यटन, कला संस्कृति मंत्री अमर बाउरी ने बताया कि चेचका धाम के विकास के लिए प्रथम किश्त की राशि भेज दी गई है। इसी के साथ भैरव स्थान भी विकसित किया जाएगा ताकि दोनों स्थानों पर श्रद्धालु पहुंचे तो उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हो। वे खुद यहां होने वाले कार्य की मानिटरिंग करेंगे ताकि कार्य तेज गति से हो।

जल्द काम शुरू होगा : डीपीओ

^डीपीओपीबीएन सिंह ने बताया कि राशि गई है। जल्द ही निविदा निकालकर काम प्रारंभ करा दिया जाएगा। ताकि राशि की उपयोगिता का प्रमाण भेजकर दूसरी किश्त की राशि की मांग की जाए।

प्राचीन मंदिर है चेचकाधाम

चासजोधाडीह मोड़ से कुम्हरी गांव के नजदीक स्थित चेचकाधाम की दूरी 15 किलोमीटर है। यह प्राचीन मंदिर है। रांची विश्वविद्यालय के पुरातत्वविद हरेंद्र सिन्हा अपनी टीम के साथ यहां साल 2015 के जुलाई माह में आए थे। टीम ने मंदिर को अति प्राचीन बताया था। टीम यहां की कई शिलाओं पर ब्रह्मलिपि में उकेरे गए संदेशों की फोटोग्राफी कराकर ले गई है। यहां पत्थर की एक शिला पर भगवान विष्णु के पदचिह्न होने की बात भी बताई जाती है। इसकी भी फोटोग्राफी टीम ने कराई है। यहां हर सोमवार को श्रद्धालु बड़ी संख्या में आते हैं। शिवमंदिर भी यहां है।

खबरें और भी हैं...