अब राशन कार्ड के लिए 15 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन
बोकारो | खाद्यसुरक्षा अधिनियम के तहत बनने वाले राशन कार्ड के लिए आवेदन जमा करने की तिथि बढ़ा दी गई है। राज्य सरकार ने अब आवेदन जमा करने की तिथि 15 फरवरी कर दी है। नए शेड्यूल के मुताबिक आवेदक 15 फरवरी तक राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की सत्यता की जांच 29 फरवरी तक की जाएगी। पहले आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी थी। तब 60 हजार लोगों ने आवेदन जमा किया था।