पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गरीबों की योजनाओं में हो रही कटौती

गरीबों की योजनाओं में हो रही कटौती

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो | भारतकी कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) चास-बोकारो की लोकल कमेटी की ओर से 15 सूत्री मांगों को लेकर चास प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना दिया गया। इस दौरान लोकल कमेटी के सचिव यू झा ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में बनी सरकार विदेशों में जमा काले धन को लाने में विफल रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य एवं गरीबों की योजनाओं में कटौती लगातार जारी है। कृषि संकट, बुनियादी ढांचागत विकास, सार्वजनिक निवेश की कमी तथा बाजार को विदेशी शक्तियों से रक्षा करने में सरकार विफल रही है। हर वर्ष देश के बड़े उद्योगपतियों को पांच लाख करोड़ रुपए की टैक्स में छूट दी जा रही है। जबकि गरीबों की मामूली सब्सिडी में भी कटौती की जा रही है। मौके पर राजकुमार गोराईं, सीवी अजनवी, कुमार सत्येंद्र, हीरालाल हांसदा, बीपी सिंह, शांति वर्मा, कामेश्वर सिन्हा, कपन कुमार रजक, भूषण शर्मा, आरकेपी वर्मा, रघुनाथ प्रसाद आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...