चंदे को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट
बोकारो | बीएससिटी थाना क्षेत्र के दुंदीबाद में दो पक्षों में मारपीट की घटना ह़ुई। मामला थाने तक पहुंचा, लेकिन इसमें काेई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। इस संबंध में थाना प्रभारी नागेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि मामला चंदा को लेकर हुआ है। कुछ किशोर दुंदीबाद में दुकानदारों से सरस्वती पूजा के नाम पर चंदे की मांग कर रहे थे। सब्जी दुकानदार ने इसका विरोध करते हुए चंदा मांगने वालों को डांटा। इसी बात को लेकर मारपीट हुई। इसमें सब्जी दुकानदार के घायल होने की बात सामने आई है। देर रात इस मामले में दोनों पक्षों में समझौता कराने की कोशिश की जा रही थी।