पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएम से निगम को भंग करने की मांग

सीएम से निगम को भंग करने की मांग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो | आजसूपार्टी के जिलाध्यक्ष साधु शरण गोप ने मुख्यमंत्री से चास नगर निगम को भंग करने की मांग की है। गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि अपने एक साल के कार्यकाल में निगम ने विकास कार्यों से जितनी सुर्खियां नहीं बटोरी उससे ज्यादा गुटबाजी, रिश्वतखोरी और मनमानी को लेकर चर्चे में रहा। मेयर और डिप्टी मेयर एक दूसरे के खिलाफ आरोप लगाते रहे। बिजली, पानी, सड़क, साफ-सफाई के कार्यों में मनमानी के आरोप चुने हुए प्रतिनिधियों ने ही लगाए हैं। इसलिए राज्य म्युनिसिपल एक्ट की धारा 95 एवं 96 के अनुसार निगम को अपनी जिम्मेवारियों के निर्वहन में असफल मानते हुए भंग किया जाए। मौके पर राजेश रजवार, बंकू बिहारी, अमर, अशोक, अक्षय आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...