हेल्थ विभाग की महत्ता बढ़ी, सिस्टम को करें दुरुस्त : सिविल सर्जन
बोकारो | समग्रबीमारियों की निगरानी के लिए गुरुवार को कैंप दो स्थित आइडीएसपी में तीन दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. जेसी दास ने किया। सीएस ने कार्यशाला में शामिल चिकित्सकों से कहा कि समाज में हेल्थ विभाग की महत्ता बढ़ती जा रही है, इसलिए सिस्टम को दुरुस्त रखने की जरूरत है। कार्यशाला में पहले दिन राज्य महामारी विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण कर्ण ने चिकित्सकों को बताया कि रोगों की निगरानी कैसे करें, अोपीडी में मरीजों के इलाज के बाद रोगों का रिकार्ड रखें और फील्ड में किसी बीमारी की जड़ तक कैसे पहुंचे जाए। डीटीओ सह आरआरटी डॉ. बीपी गुप्ता और जिला महामारी विशेषज्ञ पवन श्रीवास्तव ने महामारी के रोकथाम बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी।