मधुमक्खियों ने पांच लोगों को काटा
बेरमो | सीसीएलढोरी प्रक्षेत्र में मधुमक्खियों ने कहर बरपाया। प्रक्षेत्र के ढोरी एवं एसडीओसी परियोजना के पांच कामगारों को घायल कर दिया। घायलों को केंद्रीय अस्पताल ढोरी लाया गया। जहां एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर बोकारो रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि ढोरी परियोजना खदान में पंप हाउस के करीब मधुमक्खियों का समूह ने पंप हाउस में कार्य कर रहे कोरी लाल रजवार, लालदेव रजक, काली एवं ठेकेदार एस दुबे को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं कल्याणी परियोजना के वीटीसी के समीप चीफ मैनेजर माइनिंग राजनी रंजन को काटकर घायल कर दिया। अस्पताल से एस दुबे को बोकारो रेफर कर दिया गया। चार का इलाज किया जा रहा है।