पुरस्कार के आवेदन की तिथि बढ़ी
बोकारो | उत्कृष्टयुवा मंडल पुरस्कार के लिए आवेदन पत्र प्राप्त करने का समय बढ़ा दिया गया है। अब आवaेदन 22 फरवरी तक लिए जा सकते हैं। नेहरू युवा केंद्र के सलाहकार समिति की बैठक में दो ही आवेदन पत्र आने के कारण चयन नहीं हो सका था। गौरतलब हो कि वित्तीय वर्ष 2014-15 में सफल कार्यक्रमों के आधार पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवा मंडल को पुरस्कार दिया जाना है। पुरस्कार के रूप में पच्चीस हजार रुपए नगद और प्रमाण पत्र दिया जाएगा। जिला स्तर पर चुने गए युवा मंडल राज्यस्तरीय पुरस्कार के लिए पात्र बन जाता है। साथ ही समिति में बाबा साहेब आंबेडकर की 125वीं जयंती के मौके पर महीने के अंतिम सप्ताह में खेल प्रतियोगिता, युवा सम्मेलन और प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।