शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि
बोकारो | बोकारोविकास फोरम ने सियाचिन में 6 दिन तक 25 फुट बर्फ के नीचे दबे रहने वाले लांस नायक हनुमंथप्पा समेत बर्फ की पहाड़ियों के नीचे दबकर शहीद होने वाले सभी 11 जवानों को श्रद्धांजलि दी है। फोरम ने गुरुवार को सेक्टर-4 स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा के प्रांगण में मोमबत्ती जलाकर शहीद जवानों की याद में दो मिनट का मौन रखा। मौके पर फोरम के अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि भारत मां के ये सभी सपूत वीरगति को प्राप्त हुए हैं। देशवासी इनके बलिदान को कभी भुला नहीं सकते। इस अवसर पर मिलन कुमार, रोहित सिंह राजू, राम नरेश प्रसाद, धर्मनाथ पांडे, काशीनाथ कुमार, श्यामेन्द्र रवि, सुनील कुमार एवं त्यागी वर्णवाल मौजूद थे।