कालेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम
बोकारो। इमामूलहई खान विधि महाविद्यालय में बुधवार को वार्षिक कला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डा. आरए खान ने किया। समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्र छात्राओं ने डांडिया नृत्य, कविता और लघु नाटक की आकर्षक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में विधि के विद्यार्थी अंजली कुमारी, रूबी कुमारी, गीता कुमारी, रागिनी कुमारी, शाहिद, जाफर, याशमिन, सरोज आदि ने भाग लिया। मंच का संचालन विधि की छात्रा अंजली जायसवाल और अफसाना रेहान ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्रो. सूरज कुमार ने किया।