- Hindi News
- कॉलेज के प्रथम 10 प्रशिक्षुओं को पुरस्कार
कॉलेज के प्रथम 10 प्रशिक्षुओं को पुरस्कार
बोकारो| ईमानदारीऔर परिश्रम से प्राप्त सफलता बहुत खुशी और संतुष्टि प्रदान करती है। डा. एस राधाकृष्णन कॉलेज ऑफ एजुकेशन चकसिया, चास के प्रशिक्षु शिक्षकों के प्रथम सत्र 2012-13 बीएड परीक्षा के परिणाम प्रशंसनीय है। बिंदु कुमार 1000 में 830 अंक लाकर कॉलेज की टॉपर रही। वंदना खेमका 827 अंकों के साथ द्वितीय एवं रीना कुमारी 825 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। चौथी से दसवीं श्रेणी तक टॉपरों में सारिका खंडेलवाल 824 अंक, नुजहत अहमद, स्मिता विश्वकर्मा 819 अंक, मानसी सामंता को 816 अंक, तनुश्री राय को 816 अंक, अमरदीप कौर को 814 अंक, पंकज खंडेलवाल को 813 अंक एवं सुनीता कुमारी ने 812 अंकों के साथ कॉलेज का नाम रोशन किया है।