12 लोगों का जत्था हज के िलए रवाना
हज यात्रियों को सम्मानित करते अतिथि।
भास्कर न्यूज. कथारा
झिरकी बस्ती कथारा से हज के लिए प्रस्थान करने वाले हाजियों को पगड़ी पहना कर आजसू नेता योगेन्द्र महतो ने सम्मानित किया। यहां आयोजित कार्यक्रम में योगेन्द्र ने कहा कि हज करना एक सबाब का कार्य है। किसी भी धार्मिक यात्रा के दौरान मनुष्य अपने जीवन में काफी बदलाव की अनुभूति करता है। हज के दौरान भी पूरे मनोभाव को पवित्र कर अपने द्वारा अंजाने में भी किए किसी भी प्रकार के गुनाह वाले प्रवृति की क्षमा प्रार्थना कर इसकी यात्रा होती है। उन्होंने हाजियों के कुशल यात्रा की मंगल कामना किया। उन्होंने राज्य में अमन चैन शांति के लिए दुआ के लिए अनुरोध किया। बोकारो जिला आजसू के उपाध्यक्ष शकील राज ने बताया कि झिरकी गांव से कुल 12 लोग हज की यात्रा पर जा रहा हैं। दो भाग में यहां के लोग यात्रा की शुरुआत करेंगे। पूरे गांव में हर्षोल्लास का माहौल है। इनकी रुख्सत के लिए विभिन्न प्रकार की तैयारी ग्रामीणों द्वारा की गई है। इस अवसर पर लियाकत हुसैन, वकील अंसारी, सज्जाद अंसारी, आशिक अंसारी, अब्दुल, मोईन, मनीर, आदि लोग उपस्थित थे। हज की यात्रा पर जाने वालो में मो मसीबुल रहमान और उनकी बेगम तरीकुन निशा, हाजी बेलाल और परीजन बीबी, कादिर और क्युमून निशा, ग्यासुद्दीन और रसूलन बीबी, अबूल कलाम, कुलसुम खातून आदि प्रमुख हैं।
होसिरसे हज यात्री हुए रवाना
साड़म.गोमियाप्रखंड अंतर्गत होसिर दर्जी मोहल्ला निवासी हाजी हबीब उल्लाह वारसी एवं उनकी बेगम हजीम नाजमा खातून तथा हाजी सलीम खलीफा ने हज यात्रा के लिए हुए रवाना। इसकी पूर्व संध्या पर हाजी हबीब उल्लाह वारसी एवं हाजी सलीम खलीफा के तरफ से दर्जी मोहल्ला निवासियों को दावतनामा का आयोजन किया गया। भाजपा ग्रामीण कारीगर प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक देवनारायण प्रजापति ने अपने समर्थकों साथ हज यात्रा के लिए शुभकामनाएं दिया।