बोकारो थर्मल ने गोनियाटो को हराया
बोकारो थर्मल. नावाडीहप्रखंड के ग्रामीण स्टेडियम गोनियाटो में चल रहे 5 वां टिकैत महतो फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच बोकारो थर्मल बनाम गोनियाटो के बीच हुई। जिसमें बोकारो थर्मल के टीम ने गोनियाटो को 4-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि आजसू के केन्द्रीय सचिव दामोदर महतो विशिष्ट अतिथि राजद के प्रदेश महासचिव तारकेश्वर महतो ने विजेता उपविजेता टीमों को जर्सी कप देकर सम्मानित किया। मैन आफ मैच बोकारो थर्मल के गणेश तुरी सीरिज गोनियाटो के सुरेश को दिया गया। मौके पर पूर्व आजसू जिला अध्यक्ष संतोष कुमार महतो, पंसस बाबूलाल सोरेन, आजसू के प्रखंड सचिव टिकैत महतो, रामकुमार मरांडी, जितेन्द्र कुमार, ईश्वर महतो, मंटू नायक, जयनंदन महतो आदि उपस्थित थे।
जूनियरफुटबाल 15 से
उपरघाटस्थित विरसा मुंडा स्टेडियम कुम्भीया बेडा में 5 वां चार दिवसीय जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता आगामी 15 सितंबर से 18 सितंबर तक विश्वकर्मा उत्थान क्लब द्वारा आयोजित किया जाएगा। इसमें विजेता को तीन हजार उपविजेता को ढाई हजार रुपए नगद राशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी। प्रतियोगिता का उदघाटन मुखिया उदय प्रसाद समाजसेवी नागेश्वर सिंह करेंगे। उक्त जानकारी क्लब के अध्यक्ष नंदलाल मुंडा ने दी।