पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास के लिए समिति सदस्यों ने की बैठक

विकास के लिए समिति सदस्यों ने की बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सत्र 2013-14 की छात्रवृति का वितरण

भास्कर न्यूज. बोकारोथर्मल

नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित पलामू पंचायत के प्रावि भंडरकुदर में विद्यालय विकास को लेकर ग्राशिस प्रबंध समिति के सदस्यों की बैठक हुई। जिसमें विद्यालय का चहारदीवारी एवं शौचालय का निर्माण लिया गया। साथ ही समिति के सदस्यों द्वारा डीवीसी प्रबंधक को एक आवेदन देकर विद्यालय विकास के विभिन्न कार्यों पर ध्यान आकर्षित करने का निर्णय लिया। मौके पर समिति द्वारा सत्र 2013-14 की विद्यालय में आई छात्रवृति की वितरण किया गया। जिसमें 78 छात्र छात्राओं के बीच 16 हजार दो सौ रुपए का वितरण किया गया। मौके पर शिक्षा मित्र मनी रविदास, पारा शिक्षक सुंदरलाल रविदास, ग्राशिस अध्यक्ष बृजलाल हांसदा, अनिल हांसदा, रोबिन मरांडी, रामलाल हांसदा, मुनीलाल हांसदा, तुलाराम मरांडी, छोटकी देवी, पतवा देवी, अरबिंद हांसदा, महाबीर हांसदा सहित कई लोग उपस्थित थे। इसी तरह उत्क्रमित मवि परसारबेड़ा के 108 छात्र छात्राओं के बीच 24,607 रुपए छात्रवृति का वितरण वार्ड सदस्य मंजरी देवी ने किया। यहां विनोद मरांडी, सफरुद्दीन अंसारी, शिक्षा मित्र मोहन ठाकुर आदि लोग उपस्थित थे।