हरलाडीह में दुर्गा पूजा समिति की बैठक
बोकारो थर्मल. नावाडीहप्रखंड के ऊपरघाट बरई पंचायत अंतर्गत हरलाडीह दुर्गा मंडप के प्रांगण में उपमुखिया हेमलाल महतो की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें दुर्गा पूजा कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष जीवाधन महतो, सचिव महरू साव, कोषाध्यक्ष दीपचंद महतो, संरक्षक दिलीप गुप्ता सहित 21 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए। मौके पर निर्मल महतो, बालगोविंद महतो, अमृत महतो, मोहनलाल साव, वीरेंद्र वर्णवाल, रोहित साव, सुभाष गिरी, संजय गिरी, पुरन महतो, बैजनाथ महतो सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।