- Hindi News
- बोकारो की जनता को हक दिलाने के लिए प्रतिबद्ध: देव
बोकारो की जनता को हक दिलाने के लिए प्रतिबद्ध: देव
अपने समर्थकों के साथ देव शर्मा।
भास्कर न्यूज. बोकारो
युवा कांग्रेस बोकारो विधानसभा अध्यक्ष देव शर्मा के नई दिल्ली से बोकारो आने पर युवा कांग्रेस युवा लायंस फोर्स के सदस्यों ने उनका स्वागत किया।
इस दौरान शर्मा ने कहा कि बोकारो की जनता के हक अधिकार के लिए वे सदैव प्रयासरत हैं। बोकारो की सारी जनता का समर्थन उनके साथ है। उन्होंने कहा कि वे बोकारो की जनता को निवर्तमान विधायक समरेश सिंह की गुलामी से मुक्त कराने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। युवाओं और विस्थापितों को रोजगार दिलाना पहली प्राथमिकता होगी।
एक सच्चे सिपाही के रूप में कांग्रेस में हमेशा बने रहेंगे। शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ बाइक जुलूस की शक्ल में नयामोड़, चास, आईटीआई मोड़, जोधाडीह मोड़, तेलीडीह आदि क्षेत्रों का दौरा किया।