गरीबों की सेवा ही मानवता: धर्मवीर
बोकारो. वरीयभाजपा नेता सह राष्ट्रभक्त समाज के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने सेक्टर नौ नेपाली पाड़ा निवासी स्व. कालू घांसी के परिजनों को चावल, दाल और आटा देकर सहायता प्रदान की। वहीं परिजनों को सांत्वना भी दी। इस दौरान सिंह ने कहा कि असहाय, गरीब, पीड़ित की सेवा ही मानवता की सच्ची सेवा है। नर पूजा ही नारायण सेवा है।