समिति के गठन का स्वागत
बोकारो. बोकारोजिला में बाल कल्याण समिति में प्रीित श्रीवास्तव, प्रभाकर कुमार, सुभाष कुमार का चयन किया गया। इन सदस्यों ने अपना योगदान जिला कल्याण समिति में दे दिया। इंडियन एसोसिएशन ऑफ लायर्स पीपुल्स फॉर जस्टिस के सदस्य रणजीत गिरि ने समिति के गठन का स्वागत करते हुए कहा है कि बोकारो की जनता को अपेक्षा है कि बोकारो जिला कल्याण समिति में चयनित ये सदस्य अपने कार्यों और दायित्व का निर्वहन ईमानदारी से करेंगे।