पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोमांचकारी खेल उपलब्ध कराएगा यूथ होस्टल इंडिया

रोमांचकारी खेल उपलब्ध कराएगा यूथ होस्टल इंडिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> यूथ होस्टल आफ इंडिया की वार्षिक बैठक

भास्कर न्यूज. बोकारो

यूथ होस्टल एसोसिएशन आफ इंडिया के बोकारो चैप्टर की वार्षिक आमसभा सेक्टर 12 स्थित जैप चार के मैदान में हुई। शनिवार को हुई आमसभा का उदघाटन मुख्य अतिथि यूथ होस्टल एसोसिएशन आफ इंडिया के झारखंड के चेयरमैन शिवेंद्र नाथ दूबे, जैप चार के कमांडेंट नवीन कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर शिवेंद्र नाथ दूबे ने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में एसोसिएशन कई रोमांचकारी खेल बोकारो के युवाओं को उपलब्ध कराने जा रहा है।

वाटर स्पोर्टस, हिल ट्रेकिंग, मोटर स्पोर्टस आदि कार्यक्रम से युवाओं को साहसिक रोमांचकारी खेल का अनुभव मिलेगा। इससे पहले अतिथियों का स्वागत करते हुए वाईएचएआई के बोकारो चैप्टर के संयोजक जयदीप सरकार ने कहा कि यह संगठन विश्वव्यापी है। इससे जुड़ने वाले युवा विश्व के देशों के युवाओं से जुड़ रहे हैं। रोमांचकारी खेल का अनुभव अपने आप में युवाओं को रोमांचित करता है। अक्टूबर माह से जिले में कई एडवेंचर स्पोर्टस का आयोजन वाईएचएआई करने जा रहा है। इस मौके पर जैप के कमांडेंट नवीन कुमार सिन्हा ने कहा कि वाईएचएआई से बोकारो के युवाओं को जोड़ने के लिए कारगर कदम उठाये जायेंगे।

जिले के सभी संस्थानों को एडवेंचर स्पोर्टस को बढ़ावा देने के लिए संगठन से जोड़ने का कार्य किया जायेगा। जैप चार में आयोजित वाईएचएआई की वार्षिक बैठक में आन स्पाट युवाओं की निबंधन की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान कई युवाओं ने अपना निबंधन कराया। बैठक के दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने गत वर्ष किए गए कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। वहीं आने वाले दिनों में एडवेंचर स्पोर्टस की रूप रेखा तय करते हुए उसके कार्यक्रमों की घोषणा की। इस अवसर पर मुख्यालय डीएसपी विनोद कुमार सिन्हा, एडवेंचर स्पोर्टस झारखंड के सचिव रामाशंकर सिंह, बोकारो पब्लिक स्कूल के निदेशक कैप्टन आरसी यादव, बोकारो चैप्टर के अध्यक्ष डा. एनके सिन्हा, मधुमिता देवनाथ, राजकुमार, सौरभ सिंह, अभिषेक गुप्ता आदि पदाधिकारियों ने वार्षिक बैठक में अपने विचार रखे।