ट्रक आॅनर दो गुट में बंटे
सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र के खासमहल परियोजना के कांटा घर के पास ट्रक आॅनर दो गुट में बंट गए। पहला गुट जो स्थानीय ट्रक मालिकों का था दूसरा गुट बाहर से आयी ट्रक के मालिकों का था। स्थानीय ग्रामीणों का कहना था कि हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, डीवीसी बेरमो सीम आदि क्षेत्रों से आई बाहरी गाड़ियों का कांटा नहीं होने देंगे। वहीं दूसरे गुट का कहना था कि कोयला सीसीएल को देना है इसलिए दूसरे को परेशानी नहीं होनी चाहिए। दोनों गुट में से कोई भी अपना नाम छापने के लिए तैयार नहीं है। यह विरोध का सिलसिला लगभग तीन घंटे तक चला। इस दौरान रोड सेल कांटा पूरी तरह से बाधित रहा। बताया जाता है कि स्थानीय प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद मामला बिगडऩे से बच गया। इस संबंध में जब थाना प्रभारी से पूछा गया तो ऐसी घटना से उन्होंने साफ तौर से इंकार किया। वहीं खासमहल परियोजना पदाधिकारी ने भी ऐसी सूचना नहीं होने की बात कही।