पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हैल्पिंग हैंड्स ने निकाली रैली

हैल्पिंग हैंड्स ने निकाली रैली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो | हैल्पिंगहैंड्स और एनएम मेमोरियल एकेडमी द्वारा स्कूली बच्चों के साथ मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली विस्थापित नगर से केदारदास नगर, हरला, आसनसोल, सांगजोरी, कुलटांड़, कुशलबंधा, गुरुद्वारा रोड आदि जगहों का भ्रमण कर लोगों से वोट देने की अपील की। संस्था के प्रवक्ता संजय सोनी ने कहा कि गांवों के मतदाताओं को वोट देने के लिए जागरूक किया जा रहा है। मतदाता किसी के प्रलोभन में आकर वोट ना दें। देश और राज्य के विकास के लिए सोच समझ कर वोट दें। स्कूल के प्राचार्य मेघनाथ मिश्रा ने कहा कि 14 दिसंबर को हर काम छोड़कर पहले वोट दें।