- Hindi News
- ललिता देवी ने कई जगहों पर चलाया जनसंपर्क अभियान
ललिता देवी ने कई जगहों पर चलाया जनसंपर्क अभियान
बोकारो| बोकारोविधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी ललिता देवी ने कई जगहों पर जनसंपर्क कर लोगों से संवाद किया। इस क्रम में वे अपने समर्थकों के साथ काशी झरिया, कुर्रा, उलगोड़ा, पिंड्राजोरा, चास, एलएच झोपड़ी कालोनी, गेमन कालोनी, आजाद नगर, सिवनडीह, रीतुडीह, बांसगोड़ा, गुमला नगर रानी पोखर गए। उन्होंने कहा कि बोकारो विधानसभा क्षेत्र के विस्थापितों को पूर्व के जनप्रतिनिधियों को छलने का काम किया है। वहीं प्लांट में काम करने वाले ठेका मजदूरों को भी छला गया। विभिन्न छोटे-छोटे फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूरों को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी भी नहीं मिलती है। पुनर्वास क्षेत्र के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। कहीं बिजली तो कहीं पानी की समस्या है। वहीं शिक्षा चिकित्सा सुविधा नदारद है। लोग तरह-तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं। पूर्व के जनप्रतिनिधियों ने जनता का कम और अपना काम अधिक किया। जिसकी वजह से आज भी समस्याएं यथावत है। मौके पर राधिका, चिनिया, मंजु, जीवनी, सुभद्रा, बिंदु देवी, रीता कुमारी, महेश लाल, विनोद दास, अर्जुन नायक आदि मौजूद थे।