पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केंद्रीय विद्युत अनुरक्षण में संवाद कार्यक्रम

केंद्रीय विद्युत अनुरक्षण में संवाद कार्यक्रम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस्पातकर्मियों को संयंत्र की प्रगति के लिये प्रोत्साहित करने तथा उन्हें उत्पादन लक्ष्य एवं अन्य प्राथमिकताओं से अवगत कराने के उद्देश्य से समय-समय पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसी श्रंृखला में बोकारो स्टील के सेन्टर आफ एक्सलेन्स सभागार में केन्द्रीय विद्युत अनुरक्षण के अधीनस्थ विभागों के लिए कार्मिक विभाग की मदद से एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कैपिटल रिपेयर-विद्युत विभाग के सहायक महाप्रबंधक राजुल हरकरणी, सहायक प्रबंधक (सामान्य अनुरक्षण-विद्युत) आरपी गुप्ता सहित कार्मिक विभाग की प्रतिनिधि कनीय प्रबंधक अंकिता देव एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे। कार्यक्रम के आरंभ में हरकरणी ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया और सुरक्षित कार्यप्रणाली की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सुरक्षा पर एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई। हरकरणी ने केन्द्रीय विद्युत अनुरक्षण विभागों द्वारा सम्पादित महत्वपूर्ण कार्यों एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इसके उपरान्त देव ने विश्व एवं भारतीय इस्पात जगत परिदृश्य, सेल संयंत्रों के निष्पादन के तुलनात्मक स्थिति तथा सेल एवं बीएसएल की भावी योजनाओं पर जानकारी दी। परिचर्चा खण्ड में प्रतिभागियों ने अपने सुझाव दिये और उस पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम का संचालन धन्यवाद ज्ञापन हरकरणी ने किया।