पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब तक सभी ने ठगा है जनता को : चौधरी

अब तक सभी ने ठगा है जनता को : चौधरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो। जनता दल यू के प्रत्याशी अशोक चौधरी ने चास प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। दौरा के क्रम में उन्होंने उलगड़ा तथा पिंड्राजोरा पंचायत के आमू-रामू, केन्दाडीह, कठवारी, गोपालपुर, लुटियाबाद, चैताटांड़, पिंड्राजोरा का दौरा किया। दौरा के क्रम में उन्होंने इन क्षेत्रों के लोगों से जनसंपर्क कर समस्यायों की जानकारी ली। वहां के लोगों ने कहा कि आजादी के बाद से जितने भी जनप्रतिनिधि हुए वह आज तक यहां की जनता को पेयजल सुविधा तक उपलब्ध नहीं करा सके हैं। इतना ही नहीं इन क्षेत्रों में अभी तक तो बिजली, सड़क, चिकित्सा, शिक्षा और रोजगार की ही कोई व्यवस्था हो सकी है।
उन्होंने कहा कि आज तक तो यहां के जनप्रतिनिधियों ने यहां की गरीब और भोली जनता को ठगने का काम किया है। यहां की जनता से वोट तो लिया पर जीवन स्तर में सुधार के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि यदि एक मौका उनको देते हैं तो प्राथमिकता के अाधार पर सामाजिक न्याय के साथ विकास कर दिखा देंगे। इस मौके पर उनके साथ शंकर राम, गिरीश शर्मा, अर्जुन रजवार, सुभाष महतो आदि उपस्थित थे।

जनसंपर्क अभियान में जदयू नेता।