पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आशालता केंद्र के बच्चों ने जाने कानूनी अधिकार

आशालता केंद्र के बच्चों ने जाने कानूनी अधिकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आशालताविकलांग विकास केंद्र में मंगलवार को विश्व विकलांग सप्ताह समापन समारोह के अवसर पर केंद्र के बच्चों के लिए तीन नए भवन का उद्‌घाटन किया गया। मुख्य अतिथि ने निश:क्त बच्चों के खेलने के लिए बने नए टेबुल टेनिस स्पोर्टस रूम, सामूहिक श्रवण यंत्र वर्ग तथा नई कक्षा नर्सरी भवन का उदघाटन फीता काटकर किया। बच्चे स्पोर्टस रूम एवं सामूहिक श्रवण यंत्र भवन को पाकर उत्साहित नजर रहे थे।

बच्चोंने दिखाई प्रतिभा

सेक्टरपांच स्थित आशा लता विकास विकालांग केंद्र में विश्व विकलांग सप्ताह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उदघाटन मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमिताभ कुमार एवं विशिष्ट अतिथि दक्षिण पूर्व रेलवे के एआरएम कुलदीप तिवारी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम की शुरूआत बच्चों ने स्वागत गान के साथ किया। समारोह में गणेश वंदना, आशालता गीत, संदेश गीत एवं वसंत गीत की शानदार प्रस्तुति से आशालता केंद्र के बच्चों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं केंद्र के छात्र शिवेंद्र कुमार सुनील कुमार ने अपनी मधुर आवाज में एकल गीत की प्रस्तुति से समारोह में समां बांधा। तो छात्रा दीपा कुमारी ने एकल नृत्य की शानदार प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। वहीं छात्राओं ने झांकी परी नृत्य तथा मंद बुद्धि के विद्यार्थियों ने भांगड़ा डांस पर लोंगो को झूमने पर विवश कर दिया। तो वंदे मातरम गीत की प्रस्तुति से देभक्ति की भावना का संचार किया। यहां कार्यक्रम को केंद्र के निदेशक बीएस जायसवाल ने भी लोगों को संबोधित किया।

गणेश वंदना नृत्य करती छात्राएं।