पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सादे पन्नों पर बच्चों ने उकेरे कल्पना के रंग

सादे पन्नों पर बच्चों ने उकेरे कल्पना के रंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुल्ताननगर चास स्थित अल्लामा इकबाल हाई स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मंगवार को आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय के निदेशक मो. गौस ने रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर किया। प्रतियोगिता ग्रुप ग्रुप बी दो वर्गों में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सादे पन्नों पर कल्पना के मनोरम आकर्षक चित्र बनाए। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने अपने संबाेधन में कहा कि प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक आयोजन से विद्यार्थियों में नए उत्साह का संचार होता है। प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में गतिशीलता एवं प्रतिभा में निखार आता है।

चित्रकला प्रतियोगिता में ग्रुप बच्चों के लिए मौसम तथा ग्रुप बी के बच्चों के लिए प्रदूषण के ऊपर चित्र बनाने को दिया गया था। बच्चों ने अपनी कल्पना को साकार रूप देते हुए आकर्षक मौसमी दृश्य एवं प्रदूषण से पड़ रहे कुप्रभाव को चित्रों से दर्शाया। प्रतियोगिता में सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रदर्शन के आधार पर उपहार देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में चित्र बनाते प्रतिभागी।

प्रतियोगिता का उद्‌घाटन करते मुख्य अतिथि।