अंबेडकर विचार गोष्ठी का आयोजन
बोकारो। संतरैदास उवि सेक्टर आठ में दो दिवसीय डा. अंबेडकर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में मुख्य वक्ता सुरेश बैठा ने अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अंबेडकर ने जीवन भर दलितों के उत्थान के लिए काम किया। समाज और देश में आज दलित सम्मान के साथ जी रहे हैं, यह अंबेडकर की देन है।