पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्यशाला में शिक्षकों ने बांटे अपने अनुभव

कार्यशाला में शिक्षकों ने बांटे अपने अनुभव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो| सेक्टरवन स्थित संत जेवियर्स स्कूल बोकारो में एक दिवसीय संवाद कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में शिक्षकों द्वारा जीवन में शिक्षा के क्षेत्र में प्राप्त अनुभव एवं भावनाओं को आपस में बांटना एवं एक दूसरे के कार्यशैली को समझना था। संचालन विद्यालय के प्राचार्य फादर प्रदीप शैल, शिक्षक विजय शंकर मिश्रा एवं संत जेवियर्स हजारीबाग से आए शिक्षक अभिषेक मित्रा ने किया। कार्यशाला के दौरान शिक्षकों ने जीवन के अनुभव, मोह भंग, आदर्शों, मूल्यों, ईश्वर का महत्व, एकता की मनोवृत्ति और आपसी सहयोग आदि विषयों पर संवाद का आदान प्रदान किया। मंगलवार को आयोजित कार्यशाला में शिक्षक गुरजीत, इलियास, बबिता, मनीषा, रेणु प्रसाद ने अपने अनुभवों को सबके साथ साझा करते हुए कई रोचक तत्व बताये। कार्यशाला में संबंधित विषयों पर रोचक एवं प्रेरणादायी वीडियो के माध्यम से शिक्षकों को प्रेरित किया गया।