इजराइल ने किया चास की कालोनियों का दौरा
बोकारोके झाविमो प्रत्याशी इजराइल अंसारी ने चास के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने मोटर साइकिल जुलूस भी निकाला। इजराइल अंसारी ने चास के रामनगर कालोनी, अंसारी मुहल्ला, गौशनगर सहित कई कॉलोनियों में जनसंपर्क अभियान चलाकर अपने पक्ष में वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई विजन नहीं है जबकि भाजपा हवा-हवाई पार्टी है। जिस तरह बांस तुरंत लंबा हो जाता है तो वह तुरंत झूक भी जाता है। ऐसी पार्टी पर भरोसा करना बेकार है। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी ही झारखंड को संवार सकते हैं। उनके हाथों को मजबूत करने के लिए झाविमो के पक्ष में वोट करें।
अपने समर्थकाें के साथ क्षेत्र का दौरा करते झाविमो प्रत्याशी इजरायल अंसारी।