पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अजय ने कई इलाकों में जनसंवाद के माध्यम से की वोट की अपील

अजय ने कई इलाकों में जनसंवाद के माध्यम से की वोट की अपील

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारोविधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी अजय सिंह ने कई क्षेत्रों में जनसंपर्क कर लोगों से संवाद कर उनसे मतदान की अपील की। इस क्रम में वे न्यू पिंडरगोड़िया, सोलागीडीह, कुलटांड़, पत्थरकट्टा साइड, कुशलबंधा साइड, महावीर चौक, गोपालपुर, बाधाडीह, महुआर, चैताटांड, मोदीडीह, बेलडीह आदि क्षेत्रों में गए। वहीं अजय सिंह की प|ी एंजेला सिंह ने रीतुडीह, कुर्मीडीह, आजाद नगर, गोस्वामी टोला, टांड बालीडीह, अंसारी टोला आदि जगहों पर जनसंपर्क किया। इस दौरान अजय सिंह ने कहा कि बाेकारो विधानसभा क्षेत्र में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। उन समस्याओं के लिए पूर्व में चुने गए जनप्रतिनिधि जिम्मेदार हैं। उनकी उदासीनता की वजह से ही क्षेत्र में विकास का काम नहीं हो सका। वहीं एंजेला सिंह ने कहा कि इस बार अजय सिंह को आलमीरा छाप पर मतदान करते हुए जिताकर रांची भेजने का काम करें। क्षेत्र का विकास उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इस मौके पर राजेश सिंह, अहमद सौदागर, जमालुद्दीन अंसारी, हाजी कमाल, असलम अंसारी, सावित्री देवी, नजमा खातून, शबाना परवीन, ललिता देवी, फूलमती देवी, अंजली देवी, मंजू देवी, बिंदू देवी, पालो देवी, सुमन देवी, राखी देवी, निमिया देवी, ज्योत्सना देवी आदि मौजूद थे।