रिझाने को लगा रहे वादों की झड़ी : राम
राज्यमें 10 वर्षों से ज्यादा समय तक भाजपा सत्ता में रही है। इसके बावजूद राज्य की दशा और दिशा नहीं बदली, बल्कि उसके शासनकाल में प्रदेश की स्थिति बद से बदतर हुई। विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा जनता को रिझाने के लिए वादों की झड़ी लगाई जा रही है, लेकिन बसपा वादों में नहीं काम करने में विश्वास करती है।
यह बातें बोकारो विधानसभा सीट से बसपा के उम्मीदवार देवानंद राम ने जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि यहां के जनप्रतिनिधियों ने निर्मूल बातों को स्पष्टवादिता का नाम दिया है। पूर्व के सारे जनप्रतिनिधियों ने लोगों को धोखा देने का काम किया। बुधवार को जनसंपर्क के दौरान बसपा प्रत्याशी देवानंद राम ने झोपड़ी कालोनी, बालीडीह, कुर्मीडीह, क्षेत्रों का दौरा किया।
लोगों का अभिवादन करते देवानंद राम।