पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक नहीं सेवक चुनें : राजेश महतो

विधायक नहीं सेवक चुनें : राजेश महतो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> बोकारो के निर्दलीय उम्मीदवार राजेश महताे ने चलाया जनसंपर्क अभियान

भास्करन्यूज| बोकारो

बोकारोके निर्दलीय उम्मीदवार राजेश महतो ने मंगलवार को विभिन्न गांवों का दौरा किया। उन्होंने पुनर्वास क्षेत्र भवानीपुर, कोईरी टांड़, सांगजोरी, कुशल बंधा, नारायणपुर, मुस्लिम मोहल्ला आदि क्षेत्रों का दौरा किया। महतो ने कहा कि सिर्फ विधायक नहीं सेवक भी चुनें, जो क्षेत्र और जनता का विकास कर सके। उन्होंने कहा कि 11 दिसंबर को वैशाली मोड़ में आम सभा की जाएगी, उसमें पूर्व मंत्री अकलूराम महतो मुख्य अतिथि होंगे। दौरा में अजय कुशवाहा, फणिभूषण गोप, भोला ठाकुर, भोला सिंह, दिलदार अंसारी, केपी रजवार आदि शामिल थे। निर्दलीय प्रत्याशी राजेश के पिता पूर्व मंत्री अकलूराम महतो ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर राजेश के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने बाधाडीह, काशीझरिया, पिंड्राजोरा, कठवारी, उलगड़ा, गोपालपुर आदि गांवों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि उनके बाद राजेश ही किसान-मजदूरों की आवाज बुलंद करेंगे। दौरा में एसएन सिंह, शशि गोरांई, जाफर इमाम, विनोद महतो आदि शामिल थे।

जनसंपर्क करते निर्दलीय प्रत्याशी राजेश महतो।