- Hindi News
- आयकर विभाग का छापा रिटर्न में मिली गड़बड़ियां
आयकर विभाग का छापा रिटर्न में मिली गड़बड़ियां
आयकरविभाग ने संयुक्त आयकर आयुक्त निकाेलस मुर्मू के नेतृत्व में नटखट के सिटी सेंटर के दो और लक्ष्मी मार्केट के एक प्रतिष्ठान में सर्वे किया। सर्वे में कई खामियां पाई गईं। आयकर रिटर्न में दिखाए गए आकड़ों से ज्यादा आय होने की बात सामने आई है। सर्वे नौ जनवरी की शाम करीब चार बजे से शुरू हुआ जो दूसरे दिन दोपहर तक होता रहा। सर्वे में तीन टीमों ने जांच की। सर्वे लक्षमी मार्केट स्थित शंकर भंडार, सिटी सेंटर स्थित नटखट स्वीटस और फर्नीचर में टीमों ने जांच की। सभी जगह आय छुपाने की कोशिश की गई है। यहां मिले स्टॉक के आकड़ों को रिटर्न में दिखाए आंकड़ों से मैच कराया जाएगा, क्योंकि रिटर्न से तालमेल नहीं हो पा रहा है।
प्रतिष्ठान के सामने लगी आयकर विभाग की गाड़ी।
आयकर आयुक्त निकाेलस मुर्मू ने बताया कि अगर ईमानदारी से यह प्रतिष्ठान रिटर्न भरे तो 20 लाख सालाना आय पर कर लगेगा जबकि अभी करीब तीन लाख रुपए ही दिखाए गए हैं। उन्होंने बताया कि चार घंटों में इनकी कमाई करीब 48 हजार रुपए है। इससे आय का अंदाजा लगाया जा सकता है। फर्नीचर प्रतिष्ठान में तो दो वर्ष का रिटर्न भी नहीं भरा गया है। कई ऐेसे खातों का पता चला है, जो उनके परिवार, बच्चे और रिश्तेदार आदि के नाम से हैं, जिनकी आय का कोई स्रोत नहीं हैं। करीब 45 से 50 लाख रुपए ऐसे हैं, जिनकी गिनती उचित तरीके से नहीं की गई है। साथ ही संचालक की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिल पा रहा है। उन्हें स्पष्टीकरण देने का अवसर दिया जाएगा।