पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धोखाधड़ी, दहेज उत्पीड़न समेत चार केस दर्ज

धोखाधड़ी, दहेज उत्पीड़न समेत चार केस दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो। चासपुलिस ने पैसे हड़पने, धोखाधड़ी, दहेज उत्पीड़न जैसे चार मामले दर्ज किए हैं। सूत्रों के मुताबिक इसमें सेक्टर दो बी की रहने वाली एक विधवा महिला माया देवी के पैसे हड़पने का केस दर्ज किया गया है। इसमें महिला ने इस्पात कालोनी के रहने वाले मोहन सिंह को आरोपी बनाया है। दूसरे मामले में पाही कंस्ट्रक्शन पर केस दर्ज हुआ है। इसमें सेक्टर पांच सी निवासी और बीएसएल के सेवानिवृत कर्मचारी अरुप कुमार ने कंस्ट्रकशन कंपनी के प्रबंधक चीरा चास निवासी रंजित मिश्रा पर जमीन को लेकर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। तीसरे मामले में अजमेरू खातून द्वारा अपने पति मंसूर अंसारी पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया गया है। वह चास के अंसारी मोहल्ला की रहने वाली है।