त्रिपक्षीय वार्ता का विरोध
बोकारो। सेक्टरतीन में विस्थापित संयुक्त परिवार की बैठक हुई। यहां विस्थापित संयुक्त परिवार के घटक दलों के सभी अध्यक्षों ने विधायक द्वारा कराए गए त्रिपक्षीय वार्ता का विरोध किया। साथ ही कहा कि यह वार्ता विस्थापितों के बीच फूट डालने का प्रयास है। इससे विस्थापितों में आक्रोश दिख रहा है। बैठक में मुख्य रूप से गुलाब चंद्र, फूलचंद महतो, सहदेव साह, निवारण दिगार, दिनेश झा, देव शर्मा, प्रभू केवट, प्रताप सिंह, चौहान महतो, राजकुमार मोदक, धर्मेन्द्र महतो, धीरेन गोस्वामी, वकील महतो, हेमलाल सोरेन, शंकर लाल गोप आदि उपस्थित थे।