भास्कर न्यूज| बोकारो
भास्कर न्यूज| बोकारो
मंगलवारको दी पेंटीकॉस्टल एसम्बली स्कूल में स्टूडेंट काउंसिल एवं क्लास प्रीफेक्ट का हैंडिग ओवर सेरोमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या रीता प्रसाद द्वारा ईशवंदना से हुआ। इससे पहले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएसएल के उप महाप्रबंधक कार्मिक प्रवीण माला हेमरोम का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया गया। मौके पर हेमरोम ने विद्यार्थियों के उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए कहा कि सतत परिश्रम उज्जवल नियति की कंुजी है। उन्हें अपने जीवन में परिश्रम एवं नेक नियति को सदा सर्वोच्च स्थान देना चाहिए। प्राचार्या रीता प्रसाद ने 12वीं कक्षा के 12 विद्यार्थियों उनके सर्वोच्च अंक हासिल करने के लिए सम्मानित किया। प्राचार्या ने स्टूडेंट काउंसिल 2014-15 को विद्यालय के रजत जयंती वर्ष में उल्लेखनीय कार्य कुशलता एवं सहयोग के लिए बधाई दी उनको कार्यभार से मुक्त किए जाने की घोषणा की।
स्कूल कैप्टन रिया श्रीवास्तवा एवं अन्य हाउस कैप्टनों ने अपने अपने हाउस ध्वज और बैज विद्यालय प्रबंधन को साैंपा। स्टूडेंट काउंसिल के सदस्यों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। कार्यक्रम का समापन स्कूल सांग के साथ हुआ।
ये विद्यार्थी भी हुए पुरस्कृत
रैंकहोल्डर्स में कक्षा 12वीं के पलक कपूर, चितरंजन, अंकुमर, रिया, रितु कुमारी, आयुषी, रणदीप, श्वेता, शशिभूषण, अनीषा, आदित्य सोनाली को पुरस्कृत किया गया। जबकि विभिन्न विषयों में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में मिताली, अभिषेक, श्यामली, श्रावनी, नीतू वर्णवाल को पुरस्कृत किया गया। वहीं विवेक, अंकुर, रोहित, क्रिस्टीन, प्रिया,पम्मी, रिया, सोनाली, अमरदीप, अर्चना, तानया, अमित विशाखा को स्टार सर्टिफिकेट दिया गया। जबकि स्कूल कैप्टन रिया श्रीवास्तवा, अनीषा आदि मौजूद थे।
मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत
दीपेंटीकॉस्टल एसेंबली स्कूल में हैंडिग ओवर सेरोमनी के मौके पर मुख्य अतिथि प्रवीण माला हेमरोम ने विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इसमें सत्र 2013-14 के कक्षा एक से 11वीं के 365 विद्यार्थी तथा 2014-15 सत्र के कक्षा 12वीं के 21 विद्यार्थियों को परफेक्ट अटेंडेंस सर्टीफिकेट देकर पुरस्कृत किया। वहीं सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट इन एकेडेमिक्स के लिए 11 विद्यार्थी, सर्टीफिकेट आॅफ मेरिट इन स्कूल सर्विस के लिए 15 विद्यार्थी, सर्टीफिकेट ऑफ मेरिट इन स्कूल सिटीजनशिप के लिए चार विद्यार्थी एवं स्टार सर्टीफिकेट के लिए 15 विद्यार्थी पुरस्कृत हुए।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत
परिश्रम उज्ज्वल भविष्य की है कुंजी