पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हुआ स्वच्छ विद्यालय अभियान का शुभारंभ

हुआ स्वच्छ विद्यालय अभियान का शुभारंभ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वच्छविद्यालय अभियान के तहत बीएसएल द्वारा जिले के सरकारी विद्यालयों में शौचालय निर्माण अभियान की शुरुआत 10 फरवरी को हुई। बीएसएल के सीईओ अनुतोष मैत्रा ने अधिशासी निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) शीतांशु प्रसाद की उपस्थिति में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, तेतुलिया से इस अभियान की शुरूआत की। इस अवसर पर महाप्रबंधक (एचआरडी एवं शिक्षा) बी मुखोपाध्याय, महाप्रबंधक (सम्पर्क एवं प्रशासन तथा सीएसआर) वीके सिंह, महाप्रबंधक (नगर प्रशासन) रजवीर सिंह, संचार प्रमुख संजय तिवारी, सीएसआर के उप महाप्रबंधक अरविंद प्रसाद तथा सहायक महाप्रबंधक हरिमोहन झा, सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विसेज आॅर्गेनाइजेशन के प्रदेश प्रमुख जय प्रकाश झा एवं वित्तीय सलाहकार एसएन झा, एडीपीओ आशीष कुमार, जिला जेंडर को-आॅर्डिनेटर अनिता प्रसाद, सतनपुर की मुखिया सुरदानी देवी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, तेतुलिया की प्राचार्या नमिता विश्वास इत्यादि उपस्थित थे।

स्वच्छ विद्यालय अभियान के शुभारम्भ के मौके पर मैत्रा ने कहा कि बीएसएल अपनी सीएसआर गतिविधियों के तहत परिक्षेत्रीय विकास हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

प्रसाद ने स्वच्छ विद्यालय अभियान को स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा बताया और विश्वास जताया कि इससे स्कूली बच्चे लाभान्वित होंगे। इस अभियान के तहत बीएसएल जिले के 123 सरकारी विद्यालयों मे कुल चार करोड़ इक्कयासी लाख रूपये के खर्च पर शौचालय निर्माण कराएगी। विद्यालयों में लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग शौचालय बनाए जाएंगे और इनमें ओवरहेड वाॅटर टैंक तथा फोर्सड् लिफ्ट पम्प की मदद से पानी की व्यवस्था भी की जाएगी।

शौचालय निर्माण का कार्य मेसर्स सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विसेज आॅर्गेनाइजेशन को सौंपा गया है जिसका इस क्षेत्र में व्यापक अनुभव है।

बोकारो | बीएसएलके इन्गाॅट मोल्ड फाउन्ड्री (आइएमएफ) में तीसरा स्लैग कप पिट लम्बे समय से उत्पादन योग्य नही था। इसका जीर्णोद्धार एसआईजीएस, प्लांट डिजाइन तथा सीईडी के सहयोग से आइएमएफ द्वारा संपन्न किया गया तथा तीन स्लैग कपों की ढ़लाई सफलतापूर्वक की गयी। इसका उद्घाटन 10 फरवरी को अधिशासी निदेशक (संकार्य) बंधोपाध्याय ने महाप्रबंधक (अनुरक्षण) जयराम सिंह, महाप्रबंधक (यांत्रिक) बी मुखर्जी, महाप्रबंधक (एसएमएस-1) एनके घोष, महाप्रबंधक एस कांजीलाल आदि मौजूद थे।

बोकारो | बीएसएलके कर्मियों को उनके कार्यस्थल पर संयंत्र के नियमों से अवगत कराने हेतु कार्मिक विभाग द्वारा 10 फरवरी को पूर्वाह्न सीआरएम-3 में कार्यस्थल पर कार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप महाप्रबंधक (सीआरएम-3) सोमेन चक्रवर्ती, सहायक महाप्रबंधक (कार्मिक) प्रभाकर कुमार, सहायक प्रबंधक (सीआरएम-3) अमित कुमार, कनीय प्रबंधक प्रबंधक (कार्मिक) दीप्ति सिंह समेत विभाग के अन्य वरीय अधिकारी कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कुमार ने कार्यक्रम की महत्ता रेखांकित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते सीईओ।