आप की जीत पर मनाया गया जश्न
बोकारो | आमआदमी पार्टी कार्यालय सेक्टर 3 में दिल्ली में आम आदमी पार्टी की अप्रत्याशित जीत पर आप कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। सभी एक दूसरे से गले मिले, अबीर गुलाल से होली खेली और मिठाइयां बांटी। सुबह से ही बोकारो आप कार्यालय में काफी तादात में कार्यकर्ताओं का हुजूम जमा रहा। सभी लोग टीवी पर आम आदमी की एकतरफा बढ़त को देखते हुए काफी गदगद हो रहे थे और बीच-बीच में एक-दूसरे को बधाई दे रहे थे। आम आदमी ने दिल्ली में 70 सीटों में 67 सीटों पर जीत हासिल करके एक इतिहास रच दिया है। बोकारो जिला संयोजक रमाकांत वर्मा ने कहा कि भारतीय राजनीति में यह जीत बदलाव का पहला संकेत है।