पुस्तकों की मांग
बोकारो| संतालसमाज के संयोजक धनेश्वर मांझी ने संताली भाषा की पुस्तकों के वितरण एवं पढ़ाई जारी कराने की मांग की है। मांझी ने राज्यपाल से मांग किया है कि स्कूलों में संताली भाषा की पढ़ाई के लिए नि:शुल्क संताली पुस्तकों का वितरण समय पर कराकर संताली भाषा की नियमित पढ़ाई सभी स्कूलों में शुरू की जाए। उन्होंने कहा है कि इसकी घोषणा 2015 के बजट सत्र से पहले किया जाए, वरना संताल समाज आंदोलन करने को बाध्य होगा।