पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 57 हजार मतदाताओं का विश्वास तोड़ा विधायक अमर ने : संतोष

57 हजार मतदाताओं का विश्वास तोड़ा विधायक अमर ने : संतोष

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झाविमोविधायक अमर बाउरी ने चंदनकियारी के 87 हजार मतदाताओें के साथ धोखा किया। चंदनकियारी के 87 हजार मतदाताओं ने विधायक बाउरी को भाजपा गठबंधन के खिलाफ वोट दिया। लेकिन बाउरी जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर भाजपा की गोद में जा बैठे। यह कहना है झामुमो के केंद्रीय महासचिव संतोष रजवार का। उन्होंने कहा कि आजसू के पूर्व विधायक उमाकांत रजक भाजपा गठबंधन के उम्मीदवार थे। लेकिन भाजपा गठबंधन अपनी सीट के साथ प्रतिष्ठा भी नहीं बचा पाई। झाविमो विधायक अमर बाउरी ने जनता की इस भावना का अपमान किया। रजवार ने कहा कि अमर बाउरी पद और पैसे की लालच में जनता से दूर हो गए।

जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें वोट दिया था। उसपर बाउरी ने कुठाराघत किया। रजवार ने कहा कि एक तरफ झारखंड को बचाने के लिए बाबूलाल मरांडी, हेमंत सोरेन और शिबू सोरेन एक मंच पर रहे हैं, वहीं झाविमो विधायक ने क्षेत्र की जनता की भावनाओं को बेच दिया। ऐसे विधायक झारखंड को बेचने से भी बाज नहीं आएंगे। उन्होंने कहा कि यह चंदनकियारी है और चंदनकियारी की जनता अपना अपमान कभी बर्दास्त नहीं करती है। इसका खामियाजा विधायक बाउरी को भुगतना पड़ेगा। रजवार ने कहा कि भाजपा ओछी राजनीति कर रही है। भाजपा को आने वाले दिनों में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। विधायकों का खरीद फरोख्त कर सत्ता कायम करने की यह मंशा समय आने पर जनता दिखा देगी।

संतोष रजवार।

क्षेत्र की जनता ने भाजपा गठबंधन के खिलाफ दिया था मत, लेकिन भाजपा का ही दामन थाम लिए विधायक