पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 35 फीसदी लोगों का नहीं बना है राशनकार्ड : महथा

35 फीसदी लोगों का नहीं बना है राशनकार्ड : महथा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो| शहरीक्षेत्र में राशनकार्ड व्यवस्था लागू करने की प्रक्रिया की जा रही है। लेकिन जागरूकता के अभाव शहरी क्षेत्र में 35 प्रतिशत लोगों का राशनकार्ड नहीं बन पाया है। यह कहना है जिला परिषद सदस्य जवाहर लाल महथा का। वे उपायुक्त उमाशंकर सिंह से मिलकर शहरी क्षेत्र में पुन: राशनकार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू करने की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आवेदन लेकर छूटे हुए लोगों का राशनकार्ड बनाया जाए, वरना गरीबों की एब बड़ी आबादी सरकारी लाभ से वंचित रह जाएगी। उन्होंने चास प्रखंड और शहरी क्षेत्र के राशन कार्डधारियों का आधार नंबर जोड़ने के लिए उपायुक्त स्तर से जनवितरण दुकानदारों को आश्वासन दिया गया है।