आईएसआईटी छात्र को भी स्काॅलरशिप
बोकारो| कल्याणविभाग झारखंड सरकार द्वारा अनुसूचित जाति, जन जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग को दी जाने वाली पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप का लाभ आईएसआईटी के स्टूडेंट्स भी उठा सकते हैं। आईएसआईटी के मुुख्य शिक्षा अधिकारी मदन मन्नु श्रीवास्तव ने बताया कि इसके लिए विद्यार्थी को कल्याण के वेबसाइट पर जाकर आॅन लाइन आवेदन करना होता है और साथ में जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र तथा पिता का आय प्रमाण पत्र बोनाफाइड सर्टिफिकेट का स्कैन अपलोेड करना होता है।