स्वर्णकार का मिलन समारोह 22 को
बोकारो| बोकारोजिला स्वर्णकार समाज की बैठक दुंदीबाद में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सवलिया प्रसाद ने की। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष विंदेश्वरी प्रसाद वर्मा ने कहा कि समाज में एकजुटता और कुरीतियों को दूर करने के लिए 22 फरवरी को पारिवारिक मिलन समारोह सह वनभzोज का आयोजन सिटी पार्क स्थित वनभोज स्थल में होगा। इस मौके पर बोकारो विधायक विरंची नारायण एवं बेरमो विधायक योगेश्वर महतो बाटुल उपस्थित होंगे।