चास में सड़क जाम से मुक्ति की मांग
बोकारो| चासमें सड़क जाम से लोगों को मुक्ति दिलाने की मांग को लेकर नरेंद्र मोदी सेना का प्रतिनिधिमंडल एसडीओ श्याम नारायण राम से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि आइटीआई मोड़ से जोधाडीह मोड़ तक सड़क किनारे मालवाहक ट्रकों को खड़ा कर दिए जाने से सड़क जाम रहती है। इससे दुर्घटनाएं भी बढ़ रही हैं। प्रतिनिधिमंडल ने एसडीओ से मांग की कि इस समस्या से जनता को मुक्ति दिलाई जाए।