पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जैप चार मुख्यालय से बस पड़ाव तक की सफाई

जैप चार मुख्यालय से बस पड़ाव तक की सफाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो| स्वच्छभारत अभियान के तहत सीआरपीएफ 26वीं बटालियन द्वारा जैप-चार गेट से 12 मोड़ होत हुए बिरसा चौक एवं बस स्टैंड तक की साफ-सफाई की गई। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभयान के तहत सीआरपीएफ द्वारा फरवरी माह को स्वच्छता माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को सीआरपीएफ ने समाज के लोगों और स्कूली बच्चों के सहयोग से सफाई की। अभियान का नेतृत्व सीआरपीएफ कमांडेंट डा. संजय कुमार कर रहे थे। बुधवार को सफाई अभियान में एआरएस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या रूपा कुमारी सिन्हा, बीएसएल स्कूल, सेक्टर-12 के विद्यार्थी शिक्षक अरविन्द कुमार सिंह तथा ज्योति डे, समाज सेवी श्यामपोद्दार, नगरपरिषद के सफाई कर्मी, स्वास्थ विभाग के कर्मचारी आदि मौजूद थे।